फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Huge amount of narcotics zeizedfrom the vehicle

गाड़ी से भारी मात्रा में मादक पदार्थ किया बरामद

Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Huge amount of narcotics zeizedfrom the vehicle
सीटी थाना महेंद्रगढ़ में गाड़ी से अवैध डोडा-पोस्त के कट्टों को निकालते हुए। - फोटो : Narnol
पिछले दो दिन से रेलवे ओवरब्रिज पर खड़ी लावारिस कार से पुलिस ने 2.05 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत लगभग 24.6 लाख रुपये की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जिले में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार बढ़ रहा है। इस वर्ष 20 मामले सामने आ चुके हैं और 21 क्विंटल से अधिक नशीला पदार्थ बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम को गश्त के समय गुप्त सूचना मिली कि फ्लाई ओवर रिवासा महेंद्रगढ़ के ऊपर एक गाड़ी लावारिस हालत में कार खड़ी है जिसके अंदर मादक पदार्थ होने का अंदेशा है। इस सूचना पर स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम ने बतलाए हुए स्थान पर जाकर देखा तो वहां पर एक गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी मिली। जिसको चैक करने पर पाया कि गाड़ी में प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए हैं। प्लास्टिक के कट्टों को चैक करने पर कट्टों में डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। पुलिस ने गाड़ी से प्लास्टिक के 13 कट्टे बरामद किए जिनसे करीब 2 क्विंटल 5 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उक्त कार प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा 22 जुलाई की अल सुबह देखी गई है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कार 21-22 रात से खड़ी होगी। कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रखा था। अगला टायर भी पेंचर था। पुलिस को 22 जुलाई की रात को इसकी सूचना मिली थी और 23 जुलाई की सुबह क्रेन के माध्यम से इस गाड़ी को पुलिस थाने में लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की कार पेंचर होने के बाद कार का चारों खिड़कियों का सेंटर लॉक कर फरार हो गए। पुलिस सुबह जब गाड़ी को थाने में लेकर आई तो कार की कोई भी खिड़की नहीं खुली पाई। पुलिस ने गाड़ी से माल निकालने के लिए आगे की खिड़की एक शीशा तोड़ दिया। उसके अंदर एक कर्मचारी को भेजकर बड़ी मशक्कत से माल निकाला गया। गाड़ी डिग्गी में भी पांच से छह कट्टे डोडा पोस्त के रखे थे। डिग्गी खुलवाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग दो मिस्त्री भी बुलाए थे लेकिन मिस्त्री भी गाड़ी की खिड़कियों को नहीं खोल पाए थे। मजबूरी में पुलिस को पीछे का शीशा तुड़वाकर डिग्गी में रखा माल निकलवाना पड़ा।

जिला महेंद्रगढ़ में नशीले पदार्थों का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस वर्ष लगभग 20 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 21 क्विंटल से अधिक नशीले पदार्थ पकड़े जा चुके हैं। इन मामलों में पुलिस 35 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सबसे अधिक माल सतनाली में 17 क्विंटल 12 किलो गांजा पत्ति बरामद की थी। जनवरी माह में 85 किलो कनीना से तथा कुछ दिन पहले गांव सुरजनवास की महिला से 37 किलो गांजा बरामद किया गया था। आसपास गांवों तथा शहरों में चोरी छीपे नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। जिनका अभी तक पुलिस एवं गुप्तचर विभाग सहित किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed