फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   How will the income of farmers increase, not even one of the 21 technical officers is posted

Mahendragarh-Narnaul News: कैसे बढ़ेगी किसानों की आय, 21 तकनीकी अधिकारी में से एक भी तैनात नहीं

Mon, 03 Mar 2025 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
How will the income of farmers increase, not even one of the 21 technical officers is posted
फोटो संख्या:51- कृ​षि एवं  किसान  कल्याण विभाग महेंद्रगढ़--संवाद
मनोज राजपूत
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ व कनीना खंड के किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास पिछले एक साल से तकनीकी अधिकारी की तैनाती तक नहीं हैं। कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के स्वीकृत 21 पदों पर विभाग के पास एक भी तैनाती नहीं है। एडीओ के अभाव में किसानों को फसल उत्पादन में आ रही परेशानियों का समाधान तक नहीं हो पा रहा है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अनुदान संबंधित बिलों की त्रुटियां दूर नहीं होने से वह भी लंबित चल रहे हैं।
-----------
एडीओ की तैनाती नहीं होने से यह आ रही हैं परेशानियां
वर्ष 2023 में कनीना व महेंद्रगढ़ खंड में स्वीकृत 21 पदों में से महज एक-एक कृषि विकास अधिकारी की तैनाती थी। कनीना से एडीओ का कहीं अन्य स्थानांतरण होने से उसमें से भी एक पद रिक्त पड़ा है। एडीओ ही किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाता है। ऐसे में न ही तो किसानों को समय पर विभागीय योजनाओं जानकारी मिल रही है और न ही फसलों में आने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए तकनीकी जानकारी पहुंच पा रही है। इसके साथ-साथ विभागीय कार्य भी लगातार प्रभावित हो रहे हैं। लगातार कृषि क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों की तकनीकी जानकारी भी किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आने पर सर्वेसहित अन्य कार्यों के लिए महज खानापूर्ति हो रही है। ऐसे में तैनात स्टाफ पर भी लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

-------------
यह है कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अधिकारियों की स्थिति
पद स्वीकृत तैनाती रिक्त
एसडीएओ 1 1 0
खंड कृषि अधिकारी 2 1 1
एडीओ 21 0 21
एसएमएस 3 2 1
सांख्यिकी सहायक 2 1 1
तकनीकी सहायक 1 1 0
----------------
हर तीन माह में सरकार तक पहुंच रहा है तैनाती का रिकाॅर्ड

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से हर तीन माह के समय में उच्चाधिकारियों व सरकार तक तैनात स्टाफ एवं अधिकारियों का रिकार्ड भी भेजा जा रहा है। एक वर्ष से खाली पदों पर तैनाती को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। स्टाफ के अभाव में तैनात अधिकारी ही फील्ड में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिससे विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। एडीओ के पद रिक्त होने के कारण फिल्ड सुपरवाइजरों का सहारा लिया जा रहा है जो तकनीकि रूप से निपुण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वर्जन
एडीओ के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही तैनाती हो जाएगी। लेकिन क्षेत्र के किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। समय पर योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाई जा रही है। समय-समय पर शिविर लगाकर किसानों को योजनाओं का लाभ लेने एवं कृषि की तकनीकी जानकारी दी जा रही है।
-डॉ. अजय यादव, उपमंडल अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed