फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   How much do you know your city, tell in nine questions

Mahendragarh-Narnaul News: आप अपने शहर को कितना जानते हैं, नौ सवालों में बताएं

Sun, 09 Jul 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
How much do you know your city, tell in nine questions
नारनौल। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की तरफ से स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आम जनता 16 अगस्त तक विभिन्न पांच तरीकों से अपनी फीडबैक दे सकती है। इसके लिए इन पांच तरीकों को अपनाकर कुल 9 सवालों के जवाब अपने शहर से संबंधित देने होंगे। इससे पता लगेगा कि आप अपने शहर को कितना जानते हैं।
विज्ञापन

सिटीजन फीडबैक काे लेकर नगर परिषद ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर परिषद में काम कराने आने वाले लोगों को उनके मोबाइल के जरिये सिटीजन फीडबैक दिलाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के मार्फत भी जल्द ही सिटीजन फीडबैक दिलाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा तीन से चार कर्मियों की ड्यूटी लगाकर आम जनता को भी जागरूक कर फीडबैक देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण कुल 9500 अंकों का है, जिसमें 2170 अंक सिटीजन फीडबैक के मिलेंगे। सिटीजन फीडबैक पांंच तरीकों से दी जा सकेगी। इसमें कुल 9 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


गंदगी बिगाड़ेगी शहर की रैंकिंग
शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है, ऐसे में इस बार रैंकिंग पर असर पड़ना लाजमी है। खुद पार्षद भी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठा चुके हैं। चार दिन पहले एसडीएम मनोज कुमार शहर के एक वार्ड का दौरा कर सफाई अव्यवस्था पर ठेकेदार को फटकार तक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच तरीकों से दे सकते हैं सिटीजन फीडबैक
-वोट फॉर यूअर सिटी एप
-वोट फॉर यूअर सिटी वेब पोर्टल
-माई जीओवी
-क्यूआर कोड
-स्वच्छता एप

पिछले तीन साल में नारनौल नगर परिषद की स्वच्छता रैंकिंग
2020-83
2021-85
2022-54

नारनौल नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की स्थिति
-नियमित-23
-एचकेआरएन-11
-पेरोल-189

इन 9 सवालों के देने होंगे जवाब
-क्या आपके घ्र से हर दिन कचरा इकट्ठा किया जाता है।
-क्या आप अपने घर में कचरे को अलग-अलग गिला या सूखा करते हैं।
-क्या आपके नगर में नाले या ड्रेन देखने में साफ हैं।
-क्या आप अपने शहर में आरआरआर केंद्र के बारे में जागरूक हैं।
-क्या अपने हल ही में अपने शहर में कोई सामुदायिक या सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग किया है।
-क्या शहर में सामुदायिक या सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ और अच्छी तरह से रखे गए हैं।
-क्या आपको पता हे कि आप डिजिटल मानचित्र, मैप पर नजदीकी सामुदायिक या सार्वजनिक शौचालय को खोज सकते हैं।
-आप अपने आस-पड़ोस की साफ-सफाई को कितना रेट करेंगे।
-आप अपने शहर की समग्र स्वच्छता को कितना रेट करेंगे।


स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक शुरू हो चुकी है। पांच तरीकों से जनता फीडबैक दे सकती है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।
-दीपक दुबे, सिटी टीम लीडर, स्वच्छ भारत मिशन, अर्बन, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed