{"_id":"6722844c98bb06fb860f0304","slug":"houses-decorated-with-lamps-on-chhoti-diwali-excitement-from-business-in-the-market-narnol-news-c-203-1-sroh1012-113031-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छोटी दिवाली पर दीपों से सजे घर, बाजार में कारोबार से उमंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छोटी दिवाली पर दीपों से सजे घर, बाजार में कारोबार से उमंग
Thu, 31 Oct 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नरक चतुर्दशी जिसे रूप चौदस और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। छोटी दिवाली पर जहां लोगों ने घरों को सजाया वहीं बाजार में भी खरीदारी को लेकर भी लोगों की भीड़ रही। छोटी दिवाली पर बाजार में भीड़ होने पर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। पंच पर्व को लेकर बाजार दिनभर गुलजार रहा। सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
छोटी दिवाली के दिन भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों और मूर्तियों की भारी बिक्री हुई। मिठाई और ड्राई फ्रूट मार्केट में भी कारोबार अच्छा रहा। शहर के भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शंकर मार्केट, सिनेमा रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बालाजी चौक पर सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। दिवाली पर सभी चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात रही। वहीं बाजारों में पुलिस गश्त लगाती हुई मिली। शहर में वाहनों को अंदर आने के लिए 7 जगहों पर पुलिस ने नाके लगाकर रोका गया।
दिवाली पर इस बार पटाखों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से इस पर पाबंदी लगाई हैस लेकिन ग्रीन पटाखों के उपयोग की रात 8 से 10 बजे तक ढील दी है। हालांकि पूर्व में शहर के बाहरी क्षेत्र में पटाखा बिक्री के लिए स्टॉल लगाई जाती थीं, लेकिन इस बार इनकी बिक्री पर प्रतिबंध रहा। इस बार इको फ्रेंडली दिवाली मनाई जाएगी। ग्रीन पटाखें में राकेट, अनार की खरीददारी की गई।