{"_id":"58addaac4f1c1b3d32b24040","slug":"house-sleeping-child-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे में सो रही तीन माह की बच्ची गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामदे में सो रही तीन माह की बच्ची गायब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की तलाश करते ग्रामीण व पुलसि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बडकोदा के खेतों में रह रहे एक परिवार की तीन माह की बच्ची मंगलवार दोपहर बाद अचानक लापता हो गई। बच्ची को कौन उठा ले गया, इस बारे में सब अनजान हैं। वहीं ग्रामीणों का अंदेशा है कि बच्ची को कोई जंगली जानवर उठा ले गया है। बच्ची के गायब होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मंगलवार शाम से पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है। वहीं बुधवार को एसपी हामिद अख्तर ने दलबल सहित गांव में बच्ची की खोजबीन की।
गांव बड़कोदा निवासी हनुमान आरओ प्लांट पर कार्य करता है तथा उसका मकान गांव के बाहर कृष्णावती नदी की ओर खेतों में है। मंगलवार को भी वह काम पर चला गया था। इस दौरान दोपहर करीब पौने तीन बजे उसके घर के बरामदे में सो रही तीन माह की बच्ची माही अचानक गायब हो गई। इस समय बच्ची की मां ज्योति घर में थी तथा वह बच्ची को बरामदे में चारपाई पर सुलाकर कपड़े धो रही थी। जब वह कपड़े धुलकर बारमदे में आई तो बच्ची चारपाई पर नहीं मिली जिससे वह घबरा गई तथा उसने अपने पति को फोन किया।
परिजन व ग्रामीणों को जंगली जानवर पर शक
बच्ची के परिजन व ग्रामीण किसी जंगली जानवर द्वारा घटना को अंजाम देने का शक जाहिर कर रहे हैं क्योंकि उनका मकान खेतों में बना हुआ है और आस-पास काफी खेत है। वहीं काफी समय से आस-पास क्षेत्र में जंगली जानवर के होने का अंदेशा भी है। इससे ग्रामीणों से भय बना हुआ है।
विज्ञापन
एसपी ने चलाया गांव में सर्च अभियान
बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बुधवार को ग्रामीणों व पुलिस कर्मचारियों के साथ एक सर्च अभियान चलाकर आस-पास के खेतों में बच्ची की तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन करीब दो घंटे तक चले सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया।
आसपास खेतों में मिली दो मरी जंगली बिल्लियां
सर्च अभियान के दौरान आस-पास के खेतों में दो मरी हुई जंगली बिल्लियां जरूर मिली जिससे भी ग्रामीण आस-पास के क्षेत्र में जंगली जानवर होने का आभास कर रहे हैं। खेतों में फेरी लगाने वाले रामौतार ने बताया कि खेतों में काफी बड़े-बड़े जंगली बिल्ले भी घूमते हैं।
बच्ची को नहीं देख बेहोश हुई मां
बच्ची के पिता हनुमान ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे प्लांट से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ज्योति का फोन आया की बच्ची नहीं है, आगे वह कुछ सुन नहीं पाया। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचा तो देखा पत्नी बेहोश पड़ी है और बच्ची भी नहीं है।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर की बच्ची की तलाश
मंगलवार दोपहर को जैसे ग्रामीणों को बच्ची गायब होने की सूचना मिली तो अपने-अपने स्तर पर पीड़़़़़़ित परिवार के घर के आस-पास स्थित दूर-दूर तक सभी खेतों में तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद बच्ची के पिता ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। कुछ समय पश्चात सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर छानबीन की।
डाग स्वकायड के साथ चलाया सर्च अभियान
घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर भी बुधवार को मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व पुलिस कर्मचारियों के साथ डॉग स्कवायड को लेकर करीब दो घंटे तक खेतों में सर्च अभियान चलाकर बच्ची का तलाश करने का प्रयास किया। परंतु पुलिस को भी कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा।
शिकायत मिलने के बाद उन्होंने खुद मौके पर जाकर बच्ची की तलाश की है। जंगली जानवर जैसी कोई बात नजर नहीं आ रही है। हो सकता है कोई बड़ी बिल्ली ने घटना को अंजाम दिया हो, फिर भी वे हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। -हामिद अख्तर, एसपी