{"_id":"660db754487053ab1e044094","slug":"hotel-owner-and-employees-beaten-for-not-giving-glasses-of-water-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110966-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पानी के गिलास न देने पर होटल मालिक व कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पानी के गिलास न देने पर होटल मालिक व कर्मचारियों को पीटा
Thu, 04 Apr 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नारनौल क्षेत्र के सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पास होटल पर युवकों को पानी की बोतल और गिलास लेने से मना करना भारी पड़ गया। युवकों ने अपने साथियाें को बुलाकर होटल मालिक व कर्मचारियों के साथ डंडों से मारपीट की।
पुलिस शिकायत में थाना पनियाला के छारदडा निवासी विजय सिंह ने बताया कि उसने सिरोही टोल प्लाजा के पास श्री बालाजी होटल के नाम से होटल चला रहा है। एक अप्रैल को रात के करीब साढ़े 11 बजे चार युवक आए और होटल से पानी के गिलास उठाने लगे। जब उसने मना किया तो गाली देनी शुरू कर दी। जब उसने गाली गलौच करने से मना किया तो उन्होंने अन्य युवकों के पास फोन किया। कुछ देर बाद एक सफेद कैंपर गाड़ी आई, जिसमें एक युवक बैठा हुआ था। इसके बाद युवक होटल के अंदर घुस गए और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। होटल पर मौजूद ग्राहकों ने बीच-बचाव किया और अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।