{"_id":"6ab18e7e80d349283801c982","slug":"hot-days-and-cool-nights-viral-infections-cause-a-headache-2032-patients-visit-hospitals-narnol-news-c-199-1-sroh1009-160708-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिन में गर्मी, रात में ठंडक...वायरल बना सिरदर्द, अस्पताल में पहुंचे 2032 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिन में गर्मी, रात में ठंडक...वायरल बना सिरदर्द, अस्पताल में पहुंचे 2032 मरीज
विज्ञापन
21जेएनडी22: नागरिक अस्पताल की पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
जींद। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले लगातार सामने आने के बीच मौसम में बदलाव ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में गर्मी और रात में तापमान गिरने से सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
सोमवार को रिपोर्ट में सुदकैन निवासी 23 वर्षीय युवक और शहर की श्याम नगर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर डेंगू संक्रमित मिली। अब जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है जबकि मलेरिया के भी छह मामले अब तक सामने आ चुके हैं।
मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। 200 स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें फील्ड में लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही हैं। टीमों की ओर से बुखार के मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। लोगों को पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। कुल 2032 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें ओपीडी के 1840, इमरजेंसी के 131 और आईपीडी के 61 मरीज शामिल रहे। जनरल मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक 441 मरीज पहुंचे। इनमें 431 ओपीडी और 10 भर्ती मरीज रहे।
जनरल सर्जरी में 233, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में 230, दंत चिकित्सा में 205, नेत्र विभाग में 195, ऑर्थोपेडिक्स में 164 और बाल रोग विभाग में 150 मरीज पहुंचे। इमरजेंसी में 131 मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दी गई जिनमें नौ को भर्ती करना पड़ा।