{"_id":"6983872229f1559ab3081a42","slug":"hostel-facilities-will-be-included-in-the-new-budget-aarti-rao-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135686-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बजट में शामिल की जाएगी हॉस्टल की सुविधा : आरती राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बजट में शामिल की जाएगी हॉस्टल की सुविधा : आरती राव
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22अटेली में लोगों की समस्याएं सुनती स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आरती सिंह राव। स्रोत-प्रव
मंडी अटेली। सैनिक विश्राम गृह में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार की विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की अटेली को चमकाने के लिए वह अपना प्रयास कर रही है।
पटीकरा स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे छात्रों के धरने के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की 2017 में कॉलेज बना था। उस समय वह जनप्रतिनिधि नहीं थी लेकिन नए बजट में प्रावधान कर हॉस्टल व कैंटीन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में बेहतरीन सुविधाएं हो इसके लिए विशेष कार्य किए जा रहे है। पहले प्रदेश में एफआरयू की संख्या 54 थी लेकिन अब हरियाणा में मार्च तक 100 के ऊपर होने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए पुरानी मेडिकल मशीनों को बदला जा रहा है। पहले प्रदेश में उनके कार्यकाल में दो-दो बड़े-मेडिकल कॉलेज खुले है।
मेडिकल की सीट को 2700 तक कर दिया गया है। एमडी में भी 100 सीट की संख्या बढाई गई है। इस दौरान आरती सिंह राव ने आमजन की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।