फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hospital,health,fever

बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम और वायरल का प्रकोप, 722 तक पहुंची ओपीडी

Wed, 30 Oct 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hospital,health,fever
उप नागरिक अस्पताल में दवाई के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : Narnol
मौसम में बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। सामान्य दिनों में 500 से 550 तक मरीजों की ओपीडी होती है। बुधवार को मरीजों की संख्या 722 तक पहुंच गई। चिकित्सक मरीजों को शुरू होती सर्दी से बचाव के लिए जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में प्रदूषण का अधिक असर नहीं है। इस क्षेत्र में पराली का धुआं व पटाखों का प्रदूषण कम होने के कारण लोगों को काफी हद तक राहत है। उप नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवीन अग्रवाल ने बताया कि सुबह और शाम के समय सर्दी का मौसम रहता है। दिन में गर्मी रहती है। यह हल्की सर्दी का समय बच्चों, बुजुर्गों के लिए खतरनाक है। जिसके कारण खांसी, जुकाम, वायरल बुखार हो रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाकर रखे। सर्दी के मौसम में ठंडे पदार्थों और ठंडी वस्तुओं का प्रयोग न करे। समय-समय पर खाने-पीने का भी ध्यान रखे। खांसी, बुखार होने पर चिकित्सकों से संपर्क करें। बुखार आने पर खून की जांच करवाए। खासकर छोटे बच्चों को विशेष ध्यान रखे। डॉ. नवीन अग्रवाल ने कहा कि अधिक तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों से तुरंत इलाज करवाएं। जांच के बाद ही कोई दवा दें।
विज्ञापन

कैसे बचाएं बच्चों को
बच्चों को सुबह व शाम के समय ठंडी चीज न खिलाएं। फ्रिज के सामान को तुरंत न खाएं। बच्चों को सुबह व शाम के समय गुनगुने पानी से नहलाएं। एयर कंडीशनर का उपयोग न करें। ताजा खाना खाएं। बच्चों को मौसमी फल-सब्जियां जरूर खिलाएं। दूध पीते बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए माताओं को सर्दी से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल होने पर टेस्ट कराएं
एमओ डॉ. नवीन अग्रवाल ने कहा कि वायरल होने पर टेस्ट कराएं, जिसमें खून का टेस्ट अनिवार्य है। टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार उपचार लें। बिना किसी जांच के दवा का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed