फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Horrible accident in Mahendragarh, Truck and Scorpio car collide, three people dead and one seriously injured

महेंद्रगढ़ में भीषण हादसा: ट्रक और स्कॉर्पियो गाड़ी आपस में टकराए, तीन लोगों की मौत व एक गंभीर रूप से घायल

Sun, 14 Jul 2024 09:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jul 2024 09:52 AM IST
सार

ट्रक चालक सुखदेव ने बताया की वह लॉजिस्टिक्स कंपनी का ट्रक लेकर अंबाला की तरफ जा रहा था। स्कॉर्पियो का चालक भी अंबाला की तरफ ही जा रहा था। स्कॉर्पियो चालक ने अचानक गाडी को ट्रक के पीछे मार दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
Horrible accident in Mahendragarh, Truck and Scorpio car collide, three people dead and one seriously injured
मौके पर खड़ा ट्रक और गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ में बीती रात नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव सुरजनवास के नजदीक एक भीषण सडक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे हुई जब एक ट्रक और स्कॉर्पियो गाड़ी आपस में टकरा गई।

विज्ञापन


ट्रक चालक सुखदेव ने बताया की वह लॉजिस्टिक्स कंपनी का ट्रक लेकर अंबाला की तरफ जा रहा था। स्कॉर्पियो का चालक भी अंबाला की तरफ ही जा रहा था। स्कॉर्पियो चालक ने अचानक गाडी को ट्रक के पीछे मार दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सनी उर्फ तजेंद्र निवासी जालंधर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार तीन अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जिनमें एक की पहचान नायाब सलमानी पुत्र नफीस सलमानी जालंधर के तौर पर हुई बाकी अन्य दो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है हैं। तीनों मृतकों के शव सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है और संबंधित परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed