{"_id":"65147fe6190f5026e2027bf7","slug":"hope-of-construction-of-district-level-sports-stadium-after-eight-years-youth-will-get-benefits-narnol-news-c-196-1-nnl1004-4767-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आठ साल बाद जिलास्तरीय खेल स्टेडियम बनने की जगी आस, युवाओं को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आठ साल बाद जिलास्तरीय खेल स्टेडियम बनने की जगी आस, युवाओं को मिलेगा लाभ
Thu, 28 Sep 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिलास्तरीय खेल स्टेडियम बनने की एक बार फिर 8 साल बाद उम्मीद बनी है। अब खेल विभाग को गुवानी गांव में पंचायत की 19 एकड़ जमीन प्रशासन की तरफ से मुहैया करवाई जा रही है। अब एक-दो दिन में खेल विभाग को 19 एकड़ जमीन मिल जाएगी। इसके बाद खेल विभाग की तरफ से जिलास्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए करीब आठ साल में रघुनाथपुरा, नसीबपुर व नीरपुर में जमीन देखी गई, लेकिन तीनों ही जगह खेल स्टेडियम नहीं बना पाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 21 अक्तूबर 2015 में आईटीआई मैदान में आयोजित रैली में जिलास्तरीय खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद जिला प्रशासन व खेल विभाग ने रघुनाथपुरा में नगर परिषद की सात एकड़ में खेल स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया। यह जमीन पहाड़ी क्षेत्र में होने औइ पहाड़ी के पास की जमीन पहले से किसी को लीज पर देने की वजह से बात सिरे नहीं चढ़ सकी। इसके बाद विभाग को नसीबपुर में पंचायत की जमीन दी गई, लेकिन वहां भी साढ़े छह एकड़ जमीन ही उपलब्ध हो सकी। इसकी वजह से 400 के बजाय 200 मीटर का ट्रैक ही बन रहा था। अब स्टेडियम में विभाग की तरफ से हैंडबॉल, फुटबॉल या हॉकी, वाॅलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, खो-खो और कबड्डी के लिए भी अलग से इनडोर आउटडोर ग्राउंड बनाए जाने थे। इसके बाद जमीन की कमी की वजह से यहां भी जिलास्तरीय खेल स्टेडियम नहीं बन सका। इसके बाद नीरपुर में पंचायती जमीन देखी गई, लेकिन नगर परिषद की तरफ से जमीन नहीं देने पर वहां भी खेल स्टेडियम का सपना पूरा नहीं हो सका। अब प्रशासन व खेल विभाग के नाम जैसे ही 19 एकड़ जमीन नाम हो जाएगी, उसके बाद यह स्टेडियम बनना शुरू हो जाएगा।
गुवानी गांव में करीब 20 से 22 करोड़ रुपये में बनेगा स्टेडियम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद करीब आठ साल में जमीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से खेल स्टेडियम का बजट में बढ़ोतरी हो गई है। जहां नीरपुर में वर्ष 2021 में करीब 12-13 करोड़ में ही स्टेडियम बनने की उम्मीद थी। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुवानी गांव में बनने वाले स्टेडियम पर करीब 20 से 22 करोड़ रुपये का बजट लगेगा।
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्टेडियम बनने से युवाओं को मिलेगा फायदा
अगर जिले में खेल स्टेडियम बन जाता है तो युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लेने में कामयाब हो सकेंगे। अभी जिले में एक भी जिला स्तरीय स्टेडियम नहीं है। जिसकी वजह से युवा आधुनिक सुविधाओं से अभी वंचित है। अगर गुवानी गांव में 19 एकड़ में स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा तो आसपास के गांवों के साथ-साथ जिले भर के युवाओं को अच्छा प्रशिक्षण मिल सकेगा।
गुवानी गांव में 19 एकड़ में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। पंचायत की जमीन जैसे ही खेल विभाग के नाम हो जाएगी, जिसके बाद खेल स्टेडियम बनाना शुरू कर दिया जाएगा।
-मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।