{"_id":"693d5250aab7b1fc2c0ad608","slug":"hooliganism-by-mangalmukhi-community-in-narnaul-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में मंगलामुखी समुदाय की गुंडागर्दी: स्कॉर्पियो गाड़ी में की तोड़-फोड़, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में मंगलामुखी समुदाय की गुंडागर्दी: स्कॉर्पियो गाड़ी में की तोड़-फोड़, पुलिस कर रही जांच
Sat, 13 Dec 2025 05:17 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 05:17 PM IST
सार
नारनौल में मंगलामुखी समुदाय की गुंडागर्दी सामने आई है। यहां अधिकार क्षेत्र को लेकर मंगलामुखी के दो गुटों में झगड़ा चल रहा था। इसके बाद भिवानी से आए मंगलामुखी के एक गुट ने गाड़ी में तोड़-फोड़ कर दी।
विज्ञापन
मंगलामुखी समुदाय ने गाड़ी में की तोड़-फोड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
नारनौल में मंगलामुखी समुदाय की गुंडागर्दी सामने आई है। यहां उन्होंने एक स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़-फोड़ की है। यहां दो मंगलामुखी गुटों में कुछ दिनों से क्षेत्र को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। आरोप है कि कुछ दिनों से भिवानी से मंगलामुखी का एक गुट नारनौल के क्षेत्र में कब्जा जमाने की फिराक में था।
इसको लेकर स्थानीय मंगलामुखी के एक गुट ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी और इसका विरोध जताते हुए प्रदर्शन भी किया था। बीते दिन डीसी ने इस मामले को लेकर कहा था कि बाहर से आने वालों को यहां अशांति फैलाने नहीं दी जाएगी।
इस घटना के बाद भिवानी से आए मंगलामुखी के एक गुट ने एक गाड़ी में तोड़-फोड़ कर दी और मौके से फरार हो गए। सीआईडी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।