फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Honored teachers who increased enrollment in government schools

सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

Sun, 05 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Honored teachers who increased enrollment in government schools
कार्यक्रम में शिक्षक को सम्मानित करते सीटीएम अमित कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। शिक्षक दिवस पर रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल में नगराधीश अमित कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सत्र 2021-22 में सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर विद्यालय के मुख्य शिक्षक एवं नामांकन अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एबीआरसी, बीआरपी, सीआरसी व एसआईएम को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगराधीश ने स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए उपस्थित मुख्य शिक्षकों/प्राचार्य/शिक्षकों को बधाई दी। वहीं उन्होंने शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर ढंग शिक्षित कर उन्हें कामयाब बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में नए नामांकन बढ़ाना शिक्षकों का पहला कदम है। इस पहले कदम पर उन्हें सफलता मिली है, यह बहुत अच्छी बात है। परंतु इन विद्यार्थियों को अब नवोचार से शिक्षा देकर दूसरे छात्र-छात्राओं को प्रेरणा देना उनका दूसरा कदम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षक ऐसे ढंग से तराशें कि वे चार-पांच साल बाद जब शिक्षा ग्रहण कर स्कूल से निकलें तो उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिले। जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस प्रतिभा को खोज कर आगे बढ़ाने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं मंच प्रदान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने शिष्यों को बेहतर ढंग से पढ़ाने के साथ-साथ उनकी कमियों को दूर करने का कार्य करें। कार्यक्रम में सीएमजीजीए कृतिश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह श्योराण व पूर्व डिप्टी डीईओ राजेंद्र सिंह यादव ने भी शिक्षकों को विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से तराश कर कामयाबी के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed