फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   holi, security alert, police

होली के दिन शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर

Fri, 26 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
holi, security alert, police
नारनौल। होली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारियां की है। शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए थानेदारों को निर्देश दे दिए गए हैं। नशे में धुत्त होकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। होली में चौक-चौराहों पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन

होली की सुरक्षा को लेकर एसपी चंद्रमोहन ने कहा कि होली त्योहार के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पिछले वर्षों में होली के दौरान जो घटनाएं हुई हैं, उन आरोपियों पर भी नजर है। होली के दौरान स्पीड बाइकर्स पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार पर हुड़दंग करने वालों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस अभी से जुटी हुई है। कोरोना के सभी नियमों का पालन करना है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर पर ध्यान न दें, कोई भी गड़बड़ी होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि होली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिन जगहों पर नगर क्षेत्र में होलिका दहन किया जाएगा, उस जगह पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। होली के त्योहार के दिन क्षेत्र में पुलिस गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन

इन पर होगी कार्रवाई
जबरन गुब्बारा फेंकने, अफवाह फैलाने, रंग फेंकने और जबरन रंग लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा राहगीरों को परेशान करने वालों व हुड़दंग मचाने वालों पर भी नजर रहेगी। शराबियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की चेकिंग होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ वाहन भी इंपाउंड करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed