फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HKVV Vice Chancellor released the brochure of the training program

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि कुलपति ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम की विवरणिका का विमोचन

Mon, 04 Nov 2024 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
HKVV Vice Chancellor released the brochure of the training program
फोटो संख्या:51- दक्षता निर्माण कार्यक्रम की विवरणिका का विमोचन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में 23 दिसंबर, 4 जनवरी तक आयोजित होने वाले क्षमता निर्माण कार्यक्रम की विवरणिका का विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विमोचन किया। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित 12 दिवसीय यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के संकाय सदस्य प्रतिभागिता कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विवरणिका का विमोचन करते हुए कहा कि अवश्य ही यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान के संकाय सदस्यों को मानविकी और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध करने और कौशल विकास में मददगार साबित होगा। कोर्स निदेशक प्रो. पायल कंवर चंदेल ने बताया कि 12 दिवसीय कोर्स के लिए पंजीकरण चार नवंबर से शुरू हो गया है। इच्छुक प्रतिभागी विश्वविद्यालय की वेबसाइट उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में कोर्स के सह-निदेशक डॉ. विष्णु नारायण कुचेरिया ने बताया कि मानविकी और सामाजिक विज्ञान के संकाय सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पंजीकृत संकाय सदस्यों में से 30 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए संकाय सदस्यों को प्रपोजल लेखन, अनुदान प्राप्त करने, शोध करने, शोध रिपोर्ट लेखन, जटिल विश्लेषण करने और गुणवत्तापूर्ण पत्रिकाओं में प्रकाशन के विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को विभिन्न शोध सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विवरणिका के विमोचन पर प्रो. सुनीता तंवर, डॉ. रवि प्रताप पांडे, डॉ. मोहित मेहरा, डॉ. राम गोपाल, डॉ. रवि कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed