फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HIV testing is not being done in the hospital, ambulance service is also affected

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में नहीं हो रही एचआईवी जांच, एंबुलेस सेवा भी प्रभावित

Tue, 06 Aug 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 Aug 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
HIV testing is not being done in the hospital, ambulance service is also affected
नारनौल। इन दिनों मरीजों को नागरिक अस्पताल में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले एनएचएम कर्मी हड़ताल पर चले गए, इसके बाद एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसकी वजह से कई प्रकार की जांच प्रभावित हो रही हैं। वहीं मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवा भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

अब एचआईवी की जांच करवाने के लिए मरीजों को बाहर से जांच करवानी पड़ रही है। इनमें सबसे ज्यादा गर्भवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्याेंकि सिजेरियन व सामान्य डिलीवरी से पहले एचआईवी की जांच जरूरी है। ऐसे में अब बाहर से महंगी दर पर जांच करवा रहे हैं। इसके अलावा हड़ताल की वजह से नागरिक अस्पताल में एचआईवी संबंधित दवा लेने के लिए आने वाले मरीजों को दवा भी नहीं मिल रही है। यह दवा बाहर मेडिकल स्टोर में बहुत कम मिलती है और महंगी भी है। ऐसे में गरीब मरीज के लिए नियमित उपचार लेना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



एचआईवी की जिले में 250 से 300 प्रतिदिन होती थी जांच

एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्रतिदिन 250 से 300 जांच प्रभावित हो रही है। अगर कोई एचआईवी की जांच बाहर करवाता है तो उसे 400 रुपये की फीस देनी होती है। एचआईवी की जांच में मरीज पॉजिटिव पाया जाता है, उसकी दो से तीन बार जांच होती है। इसकी वजह से एक व्यक्ति पर दो हजार रुपये का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन व प्रसव के लिए जरूरी है जांच

प्रसव से पहले एचआईवी की जांच करवानी जरूरी है। इसके अलावा फैमिली प्लानिंग के लिए होने वाले ऑपरेशन से पहले भी एचआईवी की जांच जरूरी है। ऐसे में सभी प्रकार की जांच से पहले एचआईवी की जांच जरूरी है, इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाती है।

एचआईवी मरीजों को नहीं मिल पा रही दवा

एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एचआईवी संक्रमित मरीजों को दवा नहीं मिल रही है। ऐसे मरीजों को नियमित दवा लेनी होती है। अब एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे हालात खराब होते जा रहे हैं।



एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में एचआईवी की जांच नहीं हो रही है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मरीजों को दवा के लिए भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
डॉ. सर्वजीत थापर, चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed