{"_id":"61c75b7207662310d712f5d8","slug":"hit-the-bolero-and-broke-the-wall-of-the-liquor-contract-looted-the-cash-narnol-news-rtk63384510","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से टक्कर मारकर शराब ठेके की दीवार तोड़ी, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से टक्कर मारकर शराब ठेके की दीवार तोड़ी, नकदी लूटी
विज्ञापन
गांव दुलोठ के दो ठेकों पर बोलेरो कैंपर से टक्कर मारकर दीवार गिराने और नकदी लूटने के आरोप में छह-सात लोगोें को खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में दुलोठ अहीर निवासी देवेंद्र उर्फ छोटू ने बताया कि गांव दुलोठ में सोहला रोड पर शराब ठेका व अड्डे पर सब ब्रांच की दो दुकानें ली हुई हैं। 23 दिसंबर की रात में 11 बजे जब वह घर पर था तो मुख्य ब्रांच के सेल्समैन रामगोपाल ने फोन कर जानकारी दी कि छह सात लोगों ने बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए गाड़ी से टक्कर मारकर ठेके की दीवार गिरा दी, जिससे शराब की बोतलें टूट गईं।
उन्होंने बताया कि जब मुख्य ब्रांच दुलोठ अड्डा पर पहुंचा तो उपरोक्त वहां पर भी आकर तोड़फोड़ की। सेल्समैन राकेश ने बताया कि सफेद बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए लोगों ने हवाई फायर किया और गल्ले से करीब छह हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने ठेका संचालक की शिकायत पर छोलू, सचिन, मोगला व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।