{"_id":"6a722aa5dfac582b4e0c89b4","slug":"himanshi-from-fatehpur-village-selected-for-iiser-narnol-news-c-196-1-nnl1010-143432-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फतेहपुर गांव की हिमांशी का आईआईएसईआर में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फतेहपुर गांव की हिमांशी का आईआईएसईआर में चयन
Tue, 04 Aug 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06: हिमांशी शर्मा
मंडी अटेली। गांव फतेहपुर की बेटी हिमांशी शर्मा का ओडिशा के बहरामपुर स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि को हासिल कर हिमांशी ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत के सामने संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती।
सरकारी स्कूल में पढ़ी हिमांशी गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। हिमांशी के पिता पवन कुमार गांव में छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और बेटी ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
हिमांशी ने आईआईएसईआर 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में उन्हें 13,319 कॉमन रैंक और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 1,092 रैंक मिली। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएसईआर बहरामपुर में हुआ है।
विज्ञापन
अपनी सफलता पर हिमांशी ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता और स्कूल के गुरुजनों का सबसे बड़ा योगदान है। पिताजी ने अपनी छोटी सी कमाई से मेरी पढ़ाई करवाई और अध्यापकों ने दिन-रात मेहनत कर मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिमांशी का सपना वैज्ञानिक बनकर देश और समाज की सेवा करना है। हिमांशी की इस उपलब्धि पर पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य कुसुम लता सहित समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।