{"_id":"6908ed3a79246686560eddd1","slug":"high-demand-for-lightweight-and-designer-jewellery-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121397-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हल्के और डिजाइनर आभूषणों की अधिक मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हल्के और डिजाइनर आभूषणों की अधिक मांग
Mon, 03 Nov 2025 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- सराफा बाजार महेंद्रगढ़ में आभूषण खरीदते ग्राहक---संवाद
महेंद्रगढ़। शादी विवाह के सीजन में सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। सोने और चांदी का रेट चढ़ने, मेकिंग चार्ज व जीएसटी के चलते आभूषण महंगे पड़ रहे हैं। इसको देखते हुए अधिकतर लोग शादी में बेटियों के लिए हल्के और आकर्षक डिजाइन के आभूषण खरीद रहे हैं। ऐसे आभूषणों की मांग अधिक है जो हल्के तो हैं लेकिन देखने में वजनदार दिख रहे हैं।
शहर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंगलसूत्र, पाजेब, चूड़ियां, अंगूठियां, कानों के झुमके, हार सेट पारंपरिक आभूषणों की खरीद अधिक हो रही है। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है।
व्यापारी लक्खी सोनी ने बताया कि इस वर्ष विवाह सीजन पहले से अधिक जोश और उत्साह के साथ शुरू हुआ है। कई दुकानों पर तो ग्राहकों ने पहले से ही मंगलसूत्र, पायल और अन्य गहनों की एडवांस बुकिंग भी करवा रखी है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी ने बताया कि इस बार सोने और चांदी दोनों के आभूषणों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। लोग पारंपरिक डिजाइनों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों को भी खूब पसंद कर रहे हैं।
खासकर मंगलसूत्र और पांजेब की बिक्री में इस बार जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अंगूठियों और चैन जैसे आभूषणों की खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार शादी के सीजन में दुल्हे के लिए सोने की चैन और अंगूठियों की बिक्री भी बढ़ी है। बाजार में पायल और बच्चों के गहनों की भी अच्छी मांग बनी हुई है। इस बार बाजार में ग्राहकों की संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक है। शादी-विवाह को लेकर बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।