Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Henika aims for silver in state-level archery competition

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हेनिका ने सिल्वर पर साधा निशाना

Thu, 19 Feb 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Henika aims for silver in state-level archery competition
फोटो 03 प्रश​स्ति पत्र देकर हेनिका को सम्मानित करते प्राचार्य। ग्रामीण
नारनौल। गांव भुंगारका की 10 वर्षीय हेनिका ने राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता पलवल के घुघेरा गांव में आयोजित हुई थी। हेनिका ने मेडल पर निशाना साधकर जिले व अपने गांव का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

अर्चरी कोच ईश्वर सिंह ने बताया कि हेनिका का सपना गोल्ड मेडल जीतना है और वे अगली बार इसके लिए पूरी मेहनत करेगी। स्कूल के प्राचार्य सहित समस्त स्कूल स्टाफ ने हेनिका को जीत की बधाई दी और अगली बार गोल्ड जीतने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य पर स्कूल में प्रार्थना सभा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा हेनिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हेनिका की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीणों व सहपाठियों ने हेनिका को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हेनिका की इस उपलब्धि से उसके माता-पिता और परिवार के सदस्य भी बहुत खुश हैं।

प्राचार्य वेदपाल यादव ने बताया की इस उपलब्धि से पता चलता है कि हेनिका एक प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रा है। उसकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed