फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hemsa raised pending issues during the online meeting.

Mahendragarh-Narnaul News: हेमसा ने ऑनलाइन बैठक में लंबित मामलों को उठाया

Sun, 20 Sep 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hemsa raised pending issues during the online meeting.
महेंद्रगढ़। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) की राज्य कमेटी की ऑनलाइन बैठक में प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान महासचिव हितेंद्र सिहाग सहित अन्य लोग रहे। इसमें शिक्षा विभाग के फील्ड मिनिस्टीरियल स्टाफ की लंबित मांगों, पदोन्नति, वेतनमान, ऑनलाइन ट्रांसफर, रैशनलाइजेशन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सरकार और शिक्षा विभाग पर मिनिस्टीरियल स्टाफ की मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान ने कहा कि वेतनमान और पदोन्नति के मामले में मिनिस्टीरियल स्टाफ लगातार पिछड़ रहा है। रैशनलाइजेशन के नाम पर पदों को समाप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि विभाग के फील्ड कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य का अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर के नाम पर पिछले छह वर्षों से कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के फील्ड कार्यालयों में पदोन्नति वाले लगभग 50 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हैं और पदोन्नति की फाइलें लंबे समय से शिक्षा सदन में लंबित हैं। समय पर पदोन्नति न होने से अनेक कर्मचारी इसके लाभ से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 30 सितंबर तक सभी खंडों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। द्वितीय चरण में 31 अक्टूबर तक जिला सम्मेलन आयोजित कर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के माध्यम से डायरेक्टर सेकेंडरी शिक्षा, एसीएस शिक्षा और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
तृतीय चरण में 14-15 नवंबर को मुख्यमंत्री के शहर कुरुक्षेत्र में राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।

सांगवान ने स्पष्ट किया कि यदि इसके बावजूद मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कुरुक्षेत्र से ही निर्णायक आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। इसको लेकर एसोसिएशन तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed