फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HEMSA employees held a meeting to discuss pending demands, salary increase and restoration of old pensions

Mahendragarh-Narnaul News: लंबित मांगों को लेकर हेमसा कर्मचारियों ने की बैठक, वेतनवृद्धि व पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग

Sat, 18 May 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
HEMSA employees held a meeting to discuss pending demands, salary increase and restoration of old pensions
फोटो संख्या:51-लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हेमस
महेंद्रगढ़। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में खंड प्रधान हवासिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हेमसा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का मूल वेतन 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग अनुसार 35400 बनता है। इसको लेकर कर्मचारियों ने सरकार से कई बार मांग उठाई। कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री आवास यमुनानगर में धरना प्रदर्शन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा प्रदेश का लिपिक वर्गीय कर्मचारी इस बार 35400 के मूल वेतन और पुरानी पेंशन बहाली करने वाली पार्टी को वोट करेंगे। हेमसा खंड महेंद्रगढ़ के पूर्व प्रधान सुनील पाल ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करना चाहिए था। इसका उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में अपने संकल्प पत्र में कर्मचारियों से वादा किया था। बैठक में हेमसा खंड महेंद्रगढ़ के प्रधान हवासिंह, शीला देवी,अटेली खंड के सचिव श्याम मनोहर, पीयूष गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed