फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hemlata created a garden using waste materials.

Mahendragarh-Narnaul News: वेस्ट मटेरियल से हेमलता ने बनाई बगिया

Sun, 19 Apr 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hemlata created a garden using waste materials.
फोटो संख्या:73- कनीना में घर की बालकनी में लगाए गए पौधों की देखभाल करती डॉ. हेमलता---संवाद
कनीना। वेस्ट मटेरियल के उपयोग पर डॉक्टरेट कर चुकी डॉ. हेमलता ने अपने घर में एक सुंदर और सुसज्जित बगिया तैयार की है जो अब आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। हेमलता को बागवानी के लिए प्रेरणा उनके पिता वीरेंद्र से मिली।
विज्ञापन

उनकी प्रेरणा से शुरू हुआ यह सफर आज एक खूबसूरत बगिया का रूप ले चुका है जहां 59 तरह के फूलों और फलदार पौधों की हरियाली देखने को मिलती है। इनमें 27 फूल व 32 फलों के पौधे से बगिया बनाई हुई है। अपनी बगिया में उन्होंने स्नेक प्लांट, गुलदाउदी, गेंदा, सदाबहार सहित कई प्रकार के सजावटी और उपयोगी पौधे लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग किस्म के फलदार पौधों को भी स्थान दिया है जिससे न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि घर की सुंदरता भी बढ़ती है। डॉ. हेमलता की इस पहल का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है। उनकी बगिया से प्रेरित होकर लगभग 10 महिलाओं ने भी घरों में बगिया शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हेमलता का कहना है कि यदि हम छोटे-छोटे प्रयास करें तो पर्यावरण को बचाने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। उनकी यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने का भी कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed