फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heavy rains in Narnaul: City submerged due to four hours of rain, people got relief from heat

नारनौल में जमकर बरसे बदरा: चार घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Thu, 04 Jul 2024 01:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 Jul 2024 01:27 PM IST
सार

नारनौल में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिसकी वजह से आने वाले दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दो दिन से तेज बारिश होने से उमस वाली गर्मी से आमजन को राहत मिल गई हैं।

विज्ञापन
Heavy rains in Narnaul: City submerged due to four hours of rain, people got relief from heat
पानी से गुजरते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल में दो दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है। वीरवार सुबह सात से 11 बजे तक तेज बारिश होने से शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गली मोहल्लों में जलभराव होने से अनेक जगहों पर बाइक व छोटे वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। सुबह तेज बारिश होने से नगर परिषद में ईओ के कार्यालय में पानी घुस गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में पानी घुसना शुरू हो गया। इसके अलावा बिजली निगम के कार्यालय और नारनौल डिपो में दो फीट तक पानी खड़ा हो गया। पुलिस लाइन के पास पानी खड़ा हो गया। जिसकी वजह से चार पहिया वाहन बीच रास्ते में खराब हो गए। जिन्हें क्रेन की मदद से ले जाया गया। नारनौल क्षेत्र के आसपास 12 बजे तक हल्की बूंदाबांदी हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि जिले में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिसकी वजह से आने वाले दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दो दिन से तेज बारिश होने से उमस वाली गर्मी से आमजन को राहत मिल गई हैं। वीरवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अभी आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed