फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heavy Rain in Narnaul

Haryana: नारनौल में फिर तेज बारिश, सरसों की फसल खराब अब गेहूं पर भी खतरा

Sun, 02 Apr 2023 09:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 09:36 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल सीमित स्थानों पर ही छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। जैसे ही मौसम प्रणाली 2 अप्रैल शाम को सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगी वैसे ही एक और पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रैल को सक्रिय होगा

विज्ञापन
Heavy Rain in Narnaul
नारनौल में बरसात। - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल में रविवार की सुबह एक बार फिर बारिश से हुई। पहले ही नुकसान की मार झेल चुके किसानों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही। लगातार बरसात से सरसों की फसल खराब हो चुकी है और अब गेहूं को भी नुकसान होने की संभावना हैं। रविवार सुबह से नारनौल में आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह लगभग 9 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। फिलहाल बारिश जारी है। बरसात से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। रविवार सुबह अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल सीमित स्थानों पर ही छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। जैसे ही मौसम प्रणाली 2 अप्रैल शाम को सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगी वैसे ही एक और पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रैल को सक्रिय होगा जिससे हरियाणा और एनसीआर में 4 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हरियाणा एनसीआर के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सीमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जाएगी। पांच अप्रैल से सम्पूर्ण इलाके में मौसम साफ और शुष्क बन जाएगा और तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed