फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heatwave Blasts Ahead of Nautapa; Mercury Feared to Hit 45 Degrees

Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा से पहले लू के थपेड़े, 45 डिग्री पारा पहुंचने की आशंका

Sat, 16 May 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Heatwave Blasts Ahead of Nautapa; Mercury Feared to Hit 45 Degrees
फोटो संख्या:68 दोपहर को सब्जी मंडी रोड से मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरता स्कूटी चालक।संवाद
महेंद्रगढ़। नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह दस बजे के बाद ही तेज धूप व लू के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे हैं। दस दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि होने की आशंका है और दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह के समय हल्की राहत जरूर मिल रही है। लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने और शुष्क हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण गर्मी और अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने भी लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

बेल वाली फसलों में सिंचाई की सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने भी तेज धूप एवं गर्म हवा में विशेषकर सब्जियों एवं बेल वाली फसलों को बचाने के लिए किसानों से अल सुबह व रात के समय जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई की सलाह दी है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आगामी दस दिनों तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed