फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heat starts even before Nautapa, temperature likely to rise further

Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा से पहले ही तपन शुरू, तापमान में और अधिक वृद्धि की संभावना

Sat, 17 May 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 17 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Heat starts even before Nautapa, temperature likely to rise further
फोटो संख्या:75-भीषण गर्मी के  चलते सब्जी मंडी रोड  सुनसान  अवस्था में--संवाद
महेंद्रगढ़। दो दिनों से महेंद्रगढ़ क्षेत्र में लगातार तापमान में वृद्धि का जारी है। शनिवार को महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 42.6 व न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय से ही 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाओं का दौरा देर शाम तक जारी रहा। वहीं मौसम विशेषज्ञ भी आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जता रहे हैं। हालांकि इस बार 25 मई से नौतपा शुरू होगा, लेकिन नौतपा शुरू होने से एक सप्ताह पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एक पखवाड़े से महेंद्रगढ़ जिले का मौसम परिवर्तनशील बना था। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी से तापमान में वृद्धि का क्रम थम गया था, लेकिन अब दो दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। आसमान से आग बरस रही है। साथ ही 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से शुष्क और गर्म धरातलीय हवाएं चलने से गर्मी में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के समय बाजार और सड़कों और शहर के मुख्य बाजारों से भीड़ गायब रहने लगी है। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के साथ लू की परिस्थितियों की और साथ ही साथ तेज गति से धरातलीय हवाएं चलने की संभावना बन रही है। जिला महेंद्रगढ़ में अधिकतम 42.6 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed