फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heaps of filth at the vegetable market; traders distressed by the stench and inconvenience.

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार, बदबू और परेशानी से व्यापारी परेशान

Fri, 26 Jun 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Heaps of filth at the vegetable market; traders distressed by the stench and inconvenience.
फोटो संख्या:68- सब्जी मंडी में लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज हजारों लोग इस गंदगी और बदबू के बीच आने-जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं, सब्जी मंडी में 200 से अधिक दुकानें हैं और यहां हर दिन लगभग 5,000 लोग खरीदारी के लिए आते हैं लेकिन मंडी में नियमित सफाई और कचरे के सही निस्तारण की व्यवस्था न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी के अलग-अलग हिस्सों में तीन जगहों पर लंबे समय से कूड़े के ढेर जमा हैं। सफाई तो कभी-कभी हो जाती है लेकिन कचरे का समय पर उठान नहीं किया जाता जिससे ढेर और बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरे से उठने वाली तेज बदबू के कारण दुकानदारों का काम करना मुश्किल हो गया है। कई व्यापारियों ने बताया कि पास में बने शौचालय तक जाने पर भी गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। इससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। इसके अलावा, बेसहारा गोवंश भी कूड़े के ढेरों में मुंह मारकर पूरे मंडी परिसर में गंदगी फैला देते हैं।
मंडी के व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार मार्केट कमेटी को इस समस्या से अवगत कराया है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि यदि रोजाना कचरे का उठान किया जाए तो मंडी में साफ-सफाई बनी रह सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।

---------
- वर्जन:
कर्मचारियों को भेजकर इसकी सफाई करवा दी जाएगी। जहां पर कूड़े के ढेर लगे हुए उनका उठान किया जाएगा। दुकानदारों और आढ़तियों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। -नेरंद्र, मार्केट कमेटी सचिव, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article