फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HealthHealth workers to stage a protest today against the online transfer policy workers to stage a protest today against the online transfer policy

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2026 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
HealthHealth workers to stage a protest today against the online transfer policy workers to stage a protest today against the online transfer policy
महेंद्रगढ़। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में लागू की जा रही मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) के विरोध में 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करेगी। प्रदेशभर से महिला और पुरुष स्वास्थ्य कर्मचारी इसमें शामिल होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि सरकार रेशनेलाइजेशन के नाम पर पद समाप्त करने की बजाय रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करे। कर्मचारियों की कमी के कारण स्वास्थ्यकर्मियों पर पहले ही काम का अतिरिक्त बोझ है। पद समाप्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी और प्रवक्ता संदीप कुंडू ने सरकार को दूसरा स्मरण पत्र भेजकर मांगें दोहराई हैं। उन्होंने कहा कि एमपीएचडब्ल्यू और एमपीएचएस वर्ग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली अलग है। ये कर्मचारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं, इसलिए इन्हें ऑनलाइन तबादला नीति से बाहर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश चौहान ने बताया कि कर्मचारी सुबह 10 बजे ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित होंगे और दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। एसोसिएशन ने मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed