फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health workers should increase TB screening to make Haryana TB-free: Dr. Jeet

टीबी मुक्त हरियाणा बनाने के लिए टीबी की स्क्रीनिंग बढ़ाये स्वास्थ्यकर्मी : डॉ. जीत

Sun, 28 Dec 2025 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Health workers should increase TB screening to make Haryana TB-free: Dr. Jeet
फोटो संख्या:70 गांव मालड़ा बास ​स्थित पीएचसी पर बैठक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत: विभाग
महेंद्रगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास में शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य कर्मचारियों की मासिक बैठक का में पीएचसी प्रभारी डॉ. पिंकी जांगड़ा ने सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए कहा। डॉ. जीत शर्मा व एसटीएस पवन कुमार ने टीबी मुक्त पंचायत अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीबी की स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने-अपने अधीन आने वाले गावों में टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करने, उनकी जांच करवाने एवं जांच में टीबी की पुष्टि होने पर उनका तुरंत ईलाज शुरू करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही है उनके बलगम की जांच अवश्य करवानी चाहिए ताकि उनकी बीमारी का पता चलते ही उनका उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

इस बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को डॉ. जीत शर्मा ने सीपीआर करने की ट्रेनिंग दी। सीपीआर एक आपातकालीन तकनीक है जिसमें छाती को हाथ से दबाना और सांस देना शामिल है ताकि किसी व्यक्ति के दिल की धड़कन रुकने या सांस रुकने पर मस्तिष्क और महत्वपूर्ण अंगों तक ऑक्सीजन युक्त रक्त का प्रवाह बना रहे जिससे चिकित्सा सहायता पहुंचने तक जीवित रहने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य सुपरवाइजर रणबीर सिंह, महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर रोशनी, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, अशोक देवनगर, मनोज देवास, बॉबी, कर्मवीर, सतीश खैरवाल, रोशनी देवी, सुनीता, कमला, सोनू, प्रवीण, रितु, मन्नू, रेणु कुमारी, शर्मीला, रचन सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed