फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health workers fasted in protest against geo fencing location

Mahendragarh-Narnaul News: जियो फेंसिंग लोकेशन के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रखा उपवास

Fri, 29 Aug 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Health workers fasted in protest against geo fencing location
फोटो 10सिविल सर्जन को ज्ञापन देते संगठन के सदस्य।स्रोत स्वास्थ्य विभाग
नारनौल। जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेश के विरोध में वीरवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर सुबह 9 बजे से 5 बजे तक उपवास रखकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

भूख हड़ताल में जिला संयोजक डॉ. विवेक शर्मा के नेतृत्व में बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मवीर यादव, पूर्व राज्य उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, सुमित्रा देवी, पिंकी, एसकेएस खंड महेंद्रगढ के प्रधान रणसिंह मालडा, मुकेश यादव, विजय ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया।
विज्ञापन

शाम को 5 बजे भूख हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार ने सभी पदाधिकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूख हड़ताल में डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. पंकज, सुशीला कौशिक, प्रोमिला, उद्यम सिंह, धर्मवीर यादव, दर्शाना कुमारी, सतपाल यादव, विशाल, सुधीर सैनी, दीपक, सतपाल आदि शामिल रहे।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डाॅ. विवेक शर्मा ने बताया कि एक बार दोबारा जिला के तमाम अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर रोष प्रदर्शन करते हुए जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के गैर कानूनी आदेशों को नकार दिया है।

जियो फेसिंग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वीरवार को सांकेतिक हड़ताल की। इस हड़ताल से ओपीडी सेवा बाधित नहीं हुई। चिकित्सकों ने नियमित रूप से ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच की और दवाई दी। हालांकि कुछ देर के लिए चिकित्सकों ने आकर हड़ताल का समर्थन किया और बाद में ओपीडी में सवा देनी शुरू कर दी।


तालमेल कमेटी के नेताओं ने बताया कि यदि इस रोष प्रदर्शन के बावजूद भी जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के उक्त आदेश को निरस्त नही किया गया तो सात सितंबर को स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की होने वाली बैठक में निर्णायक आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed