फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health Minister unveiled the statue of martyr Havildar Shishram Yadav

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री ने शहीद हवलदार शीशराम यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

Tue, 16 Sep 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Health Minister unveiled the statue of martyr Havildar Shishram Yadav
फोटो 16शहीद सम्मान समारोह को संबोधित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।स्रोत डीआईपीआरओ
मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के लिए शहीदों का सम्मान और उनके परिवारों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह बात सोमवार को नांगल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में कही।
विज्ञापन

मंत्री आरती सिंह राव ने वीर शहीद हवलदार शीशराम की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह में आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने रक्तदाताओं को बैज पहनाकर सम्मानित भी किया। इसके बाद उन्होंने गांव गनियार व बजाड़ की जनसभाओं को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

शहीद हवलदार शीशराम का जन्म 1 अगस्त 1969 को नांगल गांव में हुआ था। वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 168वीं बटालियन में तैनात थे और 15 सितंबर 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृतियां देश सेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देती हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को शीघ्र संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, बीएसएफ से सब-इंस्पेक्टर शमशेर सिंह यादव, आयुष अधिकारी डॉ. शशि बाला, एसएमओ डॉ. विजय, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, नांगल सरपंच भूपेंद्र सिंह, गनियार सरपंच सुनीता देवी, बजाड़ सरपंच सुमन देवी सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने नांगल के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की
शहीद हवलदार शीशराम यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने ग्राम पंचायत नांगल (अटेली) के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति में स्थापित प्रतिमा और स्मारक पट्टिका भावी पीढ़ियों को शौर्य और देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed