फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health Minister Arti Singh Rao met the Prime Minister

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

Wed, 02 Apr 2025 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Health Minister Arti Singh Rao met the Prime Minister
फोटो नंबर-12प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व साथ केंद
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के साथ मिलकर पीएम आवास पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त करना और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देना था। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी सरकार द्वारा की गई प्रगति और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए उनकी सरकार द्वारा की गई पहल के बारे में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र में और अधिक प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मुलाकात से स्वास्थ्य क्षेत्र में हरियाणा सरकार की प्रगति और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को और अधिक मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि हरियाणा राज्य में अब तक मेडिकल कॉलेज की संख्या 15 तक पहुंच गई है। इनमें 9 वर्तमान सरकार द्वारा बनाए गए हैं। इसके अलावा 9 अन्य मेडिकल कॉलेज भी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed