फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health Department team vacated 596 containers in 268 houses, larvae found in 12 places

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 268 मकानों में 596 कंटेनर करवाए खाली, 12 स्थानों पर मिला लारवा

Sat, 10 Oct 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Health Department team vacated 596 containers in 268 houses, larvae found in 12 places
अस्पताल में उपचाराधीन बच्चा कर्ण सिंह। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को बायलोजिस्ट डॉ. परमानंद के नेतृत्व में मोहल्ला खटीकान पहुंची। जहां पर उन्होंने डेंगू पीड़ित करण सिंह के घर के आसपास एरिया चेक किया। इस दौरान टीम ने 268 मकानों में 596 कंटेनर चेक किए। जहां पर 12 स्थानों पर लारवा मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा फीवर मास्क सर्वे भी किया गया। वहीं जिले में सोमवार को 20 संदिग्ध केस भी मिले। इस मौके टीम ने होद व बर्तनों को खाली करवाया गया तथा लोगों को जागरूक भी किया। इस मौके पर बॉयलोजिस्ट डॉ. परमानंद उन्होंने कुछ जरुरी दिशा निर्देश दिए। टीम ने कुछ घरों को नोटिस भी जारी किए हैं। टीम ने नपा के द्वारा मोहल्ले में फोगिंग भी करवाई है। शुक्रवार को डेंगू पीड़ित करण सिंह की दोबारा डेंगू जांच करवाई जो पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मोहल्ला खटीकान निवासी करण सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। तीन दिन पहले ही परिजनों उसका निजी लैब में जांच करवाई जो डेंगू पॉजिटिव आई थी। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर 12 स्लाइड बनाई थी। 25 से 26 प्वाइंटों को चेक किया था। शुक्रवार को बायलोजिस्ट के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक रामपाल और भवानी सिंह मौजूद थे। टीम ने डेंगू पीड़ित के आस पड़ौस के लगभग 10-12 घरों को चेक किया। एक घर में बने पानी की होद में लारवा मिला तथा पांच छह घर के बाहर पशु के पीने के लिए रखी गई कुंडियों को भी खाली करवाया। इस दौरान टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वे पांच सात दिन में पानी की होद एवं बर्तनों को खाली कर दें। एक दिन सुखाने के बाद उसको दोबारा से भरा जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादा पुराना पानी में लारवा पनपने लगता है। इस समय कूलर का उपयोग कम हो गया है। ऐसे में कूलर के पानी को निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दोबारा की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव
डेंगू पीड़ित करण सिंह की देर शाम को सुधार बताया जा रहा था। उसका इलाज पिछले दो दिन से रोहतक पीजीआई में चल रहा है। चिकित्सकों ने शुक्रवार को दोबारा उसकी डेंगू की जांच करवाई जो पॉजिटिव आई। सुबह के समय उसकी हालत गंभीर थी। मुंह और नाक में से खून बह रहा था। इसके बाद चिकित्सकों ने उसको उपचार दिया। करण के पिता रमेश ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि देर शाम तक उसकी स्थिति में सुधार बताया है।

-------------------
वर्जन:
शुक्रवार को डॉ. परमानंद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ला खटीकान पहुंची थी। इस दौरान टीम ने 268 मकानों में 596 कंटेनर चेक किए। 12 स्थानों पर लारवा भी मिले। जिले में 20 सदिंग्ध केस सामने आए हैं।
- डॉ. संजय बिश्नोई, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed