फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health check-up camp organized in Government School of Jailaf

Mahendragarh-Narnaul News: जैलाफ के राजकीय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Health check-up camp organized in Government School of Jailaf
फोटो 3 शिविर में स्वास्थ्य जांच करते डाॅ. जिले सिंह।स्रोत संस्था
नारनौल। राजकीय विद्यालय माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में प्राचार्य लोकेश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सभी स्वयंसेवकों व छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

इसमें रक्तदान, बोलने, सुनने व देखने की क्षमता की जांच, हीमोग्लोबिन, एनीमिया, विटामिन की कमी, सामान्य बीमारियों और त्वचा तथा दांतों की जांच की गई। डॉक्टर जिले सिंह ने बताया कि बच्चों में हीमोग्लोबिन की कमी चिंता का विषय है। बच्चों में विटामिन ए की कमी से देखने की क्षमता कम हो रही है।
विज्ञापन

गलत खानपान के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्रवक्ता राकेश ने कहा कि बच्चों को बीमारियों से बचने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। इंचार्ज धर्म सिंह ने कहा कि बच्चों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की स्वास्थ्य योजनाओं का ज्ञान होना चाहिए। उनको समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूरी स्वास्थ्य टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. होशियार सिंह, दयानंद, डॉ. महताब, सुरेंद्र, सुनील, मनोज, सुमेर सिंह, मलखान ,सुमन, शर्मिला, दीपिका, अनिल, प्रदीप, गजराज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed