फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   health,ambulance,driver,municipal,city, clean, narnaul

किराए के चालकों ने एंबुलेंस तो ठेके के कर्मियों ने की सफाई

Fri, 28 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 28 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन ही आंदोलनकारियों की कमर टूट गई। स्वास्थ्य विभाग ने चालकों को हायर कर एंबुलेंस की चाबी उनको थमा दी। इस कारण दिनभर एंबुलेंस सेवाओं में कोई फर्क नजर नहीं आया। अन्य सेवाओं के लिए भी रेगुलर के अलावा अन्य स्टाफ का सहारा लिया गया। इस कारण अन्य सेवाओं पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बुधवार को चरमराई सफाई व्यवस्था वीरवार को कुछ पटरी पर नजर आई। हड़ताल के कारण शहर में अनेक जगह गंदगी दिखाई दी मगर वीरवार को नप अधिकारियों ने रेगुलर को छोड़कर ठेके पर लगे अन्य कर्मचारियों को काम के लिए बुला लिया। इसके चलते शहर में अनेक जगह सफाई की गई। शहर में केवल 54 सफाई कर्मचारी ही रेगुलर हैं।
विज्ञापन


इसमें से 51 रेगुलर कर्मी हड़ताल पर रहे। आउट सोर्सिंग पालिसी के तहत 127 कर्मचारियों में से केवल 41 कर्मी हड़ताल पर रहे। अन्य कर्मचारी काम पर आए। इससे व्यवस्था में सुधार आया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नप के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर वीरवार दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। सफाई कर्मचारियों ने शहर के महावीर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने कुछ अन्य कर्मचारियों की सहायता से शहर में सफाई व्यवस्था को बहाल रखने का प्रयास किया, लेकिन हड़ताल पर अधिक कर्मचारी होने के कारण शहर से कूड़े का उठान नहीं हो पाया। इस कारण शहर के कई गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे रहे। हड़ताल के दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने नप कार्यालय के गेट पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक धरना देकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया।

संघ के प्रधान निरंजन लाल ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान न देकर उनका शोषण कर रही है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया ने कहा कि प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की दो दिवसीय सफल हड़ताल के कारण सरकार बौखला गई है। इसी बौखलाहट के चलते सरकार कुछ कर्मचारियों को लोभ दिखा कर उनकी एकता को तोड़ने के लिए प्रयास कर रही है।


उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार सिर पर है, लेकिन सरकार ने अभी तक सफाई कर्मचारियों को वेतनमान नहीं दिया है और न ही बोनस। इस मौके पर जिला प्रधान पूर्णचंद जैदिया ने भी संबोधित किया। धरने में सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान महेंद्र कुमार, रोडवेज से राजपाल यादव, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से महेंद्र सिंह बोयत, सुरेश कुमार जैदिया, प्रदीप कुमार, भीम सिंह, राजेंद्र सिंह व हजारीलाल समेत सैकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed