फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HCUFinal semester exams from 14 September

हकेंवि के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 सितंबर से

Fri, 04 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
HCUFinal semester exams from 14 September
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) ने अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई करने वाले यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों की ये परीक्षाएं आगामी 14 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर गंभीर है। इसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने जा रहा है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए टर्मिनल सेमेस्टर ऑनलाइन (रिमोट प्रोक्टेड) परीक्षाएं आगामी 14 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी जहां है वहीं रहकर अपने मोबाइल, डेस्कटॉप अथवा लेपटॉप पर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षाएं दे सकते हैं। इन परीक्षाओं के पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से होगा। परीक्षा की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। विद्यार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed