फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HCU and HAU Hisar will work together for academic cooperation

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि और एचएयू हिसार शैक्षणिक सहयोग के लिए मिलकर करेंगे काम

Thu, 29 May 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 29 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
HCU and HAU Hisar will work together for academic cooperation
फोटो संख्या:51-समझौता ज्ञापन हस्तांरित करते हकेवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व सीसीएसएचएयू के
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन

समझौता स्नातकोत्तर अनुसंधान, संकाय प्रशिक्षण और वैज्ञानिक संसाधनों की साझेदारी में सहयोग को बढ़ाएगा। इस समझौता ज्ञापन पर हकेंवि की ओर से कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और सीसीएसएचएयू पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज के डीन डाॅ. केडी शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि समझौता एक दूरदर्शी शैक्षणिक साझेदारी का प्रतीक है, जो नवाचार और अंतर्विषयक अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा। कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय और कृषि विश्वविद्यालय के बीच यह सहयोगात्मक पहल बहुविषयक अनुसंधान के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के समाधान की दिशा में दूरदर्शी कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हकेंवि के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के रणनीतिक सहयोग शैक्षणिक विस्तार और विद्यार्थी विकास के नए मार्ग खोलते हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि यह समझौता संस्थागत समन्वय और प्रशासनिक दक्षता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है जो न केवल संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं को लाभान्वित करेगा, बल्कि राज्य के शैक्षणिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed