{"_id":"574c7fb04f1c1bf551108fd6","slug":"havy-rain-in-narnaul-problam-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे बदरा,लोग बेहाल, किसान निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे बदरा,लोग बेहाल, किसान निहाल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 30 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जमकर बरसे बदरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं किसानों की फसलों को भी फायदा पहुंचा है। इस बरसात के बाद अब किसानों को खरीफ की अच्छी फसल होने की संभावना बढ़ गई है। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरा, गोद बलाहा, निजामपुर तथा नांगल काठा के आसपास के गांवों में सोमवार हुई बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं तथा किसान अपनी फसल बोने की तैयारी करने लगे हैं। इससेे पहले शहर के पास के कुछ गांवों तथा नांगल चौधरी व अटेली के आसपास के गांवों में बरसात हो चुकी थी, लेकिन अन्य गांवों में बरसात के लिए किसान तरस रहे थे। जिन किसानों ने पहले से ही जो फसलें बोई जा चुकी थी उस फसल को नया जीवन मिला है। सोमवार को हुई बरसात से वह फसल अच्छी हो सकती है। जबकि अब खरीफ की फसल जैसे बाजरा तथा ग्वार बोया जा सकेगा। रामजीलाल, घनश्याम, कृष्ण, सुभाष, राजेश, सूरत सिंह, गुलाब सिंह, जिले सिंह आदि किसान ने बताया कि इससे पहले उनके गांवों में बरसात नहीं होने के कारण वे लोग बरसात के लिए तरस रहे थे तथा गर्मी से परेशान होने लगे थे। आज हुई बरसात उनके लिए जीवनदाय साबित हुई है। करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बरसात से जहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं लोगों को भी इस भीषण गर्मी से राहत मिली है।
सबसे अधिक कनीना में हुई बरसात
मौसम विभाग के अनुसार जिले में कुल 38-40 एमएम बरसात हुई है। नारनौल व नांगल चौधरी के गांवों में 3-4 एमएम बरसात हुई है, जबकि अटेली क्षेत्र में 5 एमएम, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 9 एमएम तथा कनीना क्षेत्र में सबसे अधिक 27 एमएम बरसात रिकार्ड की गई है। इससे पहले भी क्षेत्र के आस-पास के गांवों में कई बार बरसात हो चुकी है।
घंटे भर की बारिश से शहर में जलभराव
सोमवार को करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में बरसाती पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आसपास के गांवों के मुख्य मार्ग पानी से भर गए हैं। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। शहर की अनेक सड़के पानी से लबालब हो गई है। भारी बरसात के चलते शहर में जहां गंदगी का साम्राज्य था वहां से लोगों का निकलना दुर्भर हो गया। भारी कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
आवागमन दिनभर रहा बाधित, लोगों को हुई परेशानी
आज सुबह अचानक हुई बरसात के कारण शहर के अनेक स्थानों पर पानी भर जाने से दिनभर लोगों का आवागमन बाधित रहा। सुबह जब लोग अपने घरों से कामकाज के लिए निकले तो उन्हें शहर में हर ओर पानी ही भरा दिखाई दिया। बरसात के चलते शहर के अनेक मोहल्लों में भारी कीचड़ व पानी भर गया। जिस कारण लोगों को आने-जाने के लिए दिनभर भारी कीचड़ व पानी के अंदर से जाकर आवागमन करना पड़ा।
शहर में अनेक जगह भरा बरसाती पानी
एक घंटे की जोरदार बारिश के चलते शहर के अनेक स्थानों जैसे उपायुक्त निवास के सामने, लोक निर्माण विश्राम गृह के सामने, अनाज मंडी, पार्क गली, मोहल्ला जमालपुर में सैन चौक पर, महावीर मार्ग, मोहल्ला खड़खड़ी तथा इंदिरा कालोनी आदि स्थानों पर एक फुट से तीन फुट तक पानी भरा है। ओर तो ओर सिविल अस्पताल में भी पानी भर जाने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश
सोमवार की सुबह से ही आसमान में दिन घने काले बादल छाए रहे। इसके चलते अचानक से शहर में अंधेरा छा गया। कुछ समय बाद ही तेज आंधी के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। तेज हवा के साथ हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत की सांस ली। बरसात होने से क्षेत्र में पड़ रही गर्मी के मौसम को एकदम शीत लहरों में बदल दिया।
बरसात से किसानों के चेहरे खिले
करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बरसात से किसानों किसानों के चेहरे खिल उठे। इस बरसात के बाद किसान अपने खेतों को अगली फसल के लिए तैयार कर लेंगे। किसानों ने बताया कि कहीं-कहीं अच्छी बरसात हुई है तो कहीं कम। जहां अच्छी बरसात हुई है, वहां पर बाजरे की फसल की बिजाई हो सकती है।