फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Havan Yagna was held in Arya Samaj Mandir on Friendship Day

Mahendragarh-Narnaul News: मित्रता दिवस पर आर्य समाज मंदिर में हुआ हवन यज्ञ

Mon, 04 Aug 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 04 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Havan Yagna was held in Arya Samaj Mandir on Friendship Day
फोटो 1 मोहल्ला खड़खड़ी स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ में आहुति डालते यजमान।स्रोत प्रवक्त
नारनौल। मोहल्ला खड़खड़ी स्थित आर्य समाज मंदिर में मित्रता दिवस के मौके पर हवन यज्ञ किया गया। प्राचार्य राजेश ने यजमान के रूप में भाग लिया। अध्यापक आशीष यादव, योगांता तथा पंडित सुरेन्द्र शास्त्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अश्वनी कटारिया ने कहा कि यह हर्ष और गर्व का विषय है कि प्राचार्य राजेश न केवल आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि विद्यालय में वैदिक शिक्षा को भी समान रूप से महत्व दे रहे हैं। कप्तान जगराम आर्य एवं पंडित रमेश शास्त्री ने यजमान को स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। शांति पाठ के साथ हवन यज्ञ का समापन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रधान नंदलाल सेठी ने भावपूर्ण भजन मेरे दाता के दरबार में सब लोगों का खाता सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा, अरोड़ा सभा प्रधान नरेश गोगिया, भाजपा जिला महामंत्री किशन बोहरा,धर्मचन्द छाबड़ा, संजय अरोड़ा, नरेंद्र अरोड़ा, राजेश आर्य, सतीश भल्ला, ओमप्रकाश वधवा, किशन चन्द सचदेवा, सुमन चुघ, तेजभान, पुरुषोत्तम अरोड़ा, राजेन्द्र पुल्यानी, सरला भल्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed