फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Havan was performed by Veda Prachar Mandal in Arya Samaj

Mahendragarh-Narnaul News: वेद प्रचार मंडल ने आर्य समाज में किया हवन

Sun, 22 Dec 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 22 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Havan was performed by Veda Prachar Mandal in Arya Samaj
फोटो संख्या:67- आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन करते आर्य समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल और आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज प्रांगण में वेद प्रचार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में स्वामी श्रद्धानंद के 98 वें बलिदान दिवस, बंदा बैरागी, पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के मौके पर हवन किया गया। आर्य समाज के प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य ने वैदिक विधि विधान से हवन संपन्न करवाया। अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद संन्यासी थे। जिन्होंने दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं का प्रचार किया। इसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना शामिल थी। इस अवसर पर बृहस्पति शास्त्री, बाबू रंगराव सिंह आर्य, डॉ. विक्रांत डागर, शैलजा आर्या, सुशीला आर्या, महेंद्र दीवान, किरोड़ीलाल आर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed