फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Havan is the best deed in the world: Arya

हवन संसार का सबसे सर्वश्रेष्ठ कर्म : आर्य

Sun, 20 Oct 2024 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Havan is the best deed in the world: Arya
फोटो संख्या:69- आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। चौक मोहल्ला स्थित आर्य समाज के परिसर में साप्ताहिक वैदिक हवन का आयोजन वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष डॉ. प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में व आर्य समाज के प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य के पुरोहित्व में किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता धर्मवीर सिंह ने बताया कि हवन कुंड की प्रकट दिव्यअग्नि में श्रद्धा भाव से जब हम दूसरों को लाभान्वित करने के विचार से उत्तम पदार्थ, घृत और बलवर्धक औषधि निर्मित सामग्री की आहुतियां देते हैं, तो वहां का सारा वातावरण सुगंधित, रोग रहित, शुद्ध और प्रसन्नतामय हो जाता है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि हवन की सबसे अद्भुत महिमा यह है कि यह अपने और पराए जड़ और चेतन के भेद से ऊपर उठकर समान रूप से संसार के प्रत्येक पदार्थ और प्राणी को अपने गुणों से लाभान्वित करता है। यही कारण है कि शास्त्रों में हवन को संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म बताया गया है। सर्वोत्तम कर्म करके ही हम जीवन में सर्वोत्तम बन सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. विक्रांत डागर, केसर आर्या, बृहस्पति शास्त्री, वीर सिंह मेघनवास, बाबू रंगराव सिंह आर्य, प्राचार्य विजय पाल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed