फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Weather Update: night of Mahendragarh was the coldest in the state

Haryana Weather: महेद्रगढ़ की रात रही प्रदेश में सबसे ठंडी, एक दिन में 3.1 डिग्री गिरा तापमान

Wed, 03 Jan 2024 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 10:07 PM IST
सार

नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Haryana Weather Update: night of Mahendragarh was the coldest in the state
रेवाड़ी में बुधवार की सुबह छाया कोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। इसके चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के चलते बाजारों में भी लोगों की चहल-पहल कम देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ने की संभावना जताई है। इसके चलते तापमान 0 डिग्री तक जा सकता है। बुधवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान भी 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसमें मंगलवार के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जोकि नारनौल में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ 3.4 और पाली का 3.4 डिग्री सेल्सियस संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रात दर्ज हुई है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नए साल के पहले दिन से ही संपूर्ण जिले में ठंड का प्रचंड रूप जारी है। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बाद सूर्य देव की चमक देखने को मिली, लेकिन सूर्य की चमक फीकी रही। इस कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे। आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड और अधिक प्रचंड रूप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे कोल्ड-डे, सघन कोहरा और शीत लहर की संभावना है। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बुधवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 14 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को नारनौल के रात्रि तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं आने वाले दिनों में कोहरा, पाला जमने की स्थिति व सूखी ठंड देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed