{"_id":"66d068e2898be7377409a882","slug":"haryana-show-cause-notice-issued-to-aap-leader-for-violating-code-of-conduct-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आप नेता को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आप नेता को कारण बताओ नोटिस जारी
Thu, 29 Aug 2024 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:56 PM IST
सार
नारनौल रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र उर्फ मटरू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
जारी किया गया नोटिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में अगर कोई भी पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करता है तो उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में नारनौल में रिटर्निंग अधिकारी ने आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री रविंद्र उर्फ मटरू को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि नोटिस में कहा गया है कि संगठन मंत्री ने अपने निवास पर 27 अगस्त को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया था।
विज्ञापन
इस शिविर में आमजन को पार्टी का झंडा, पंपलेट, झाडू वितरित की गई थी, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। पत्र प्राप्ति के दो दिन के अंदर-अंदर उक्त बारे में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही गई है। आगे नोटिस में कहा गया है क्यों न आपके विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के बारे में चुनाव आयोग को उचित कार्रवाई करने के बारे में सिफारिश की जाए।
विज्ञापन