फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Roadways employees split after the assurance of the General Manager

Mahendragarh-Narnaul News: महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों में दोफाड़

Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways employees split after the assurance of the General Manager
नारनौल डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा से मांगों का आश्वासन मिलने के बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों में दो फाड़ हो गई। कुछ कर्मचारी उनकी मांग से संतुष्ट नजर आए तो कुछ असंतुष्ट नजर आए। इससे असंतुष्ट कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठने से सुबह के समय बसों के चार पांच महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी रूट के चक्कर प्रभावित हुए थे जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थीं।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर विगत सोमवार को नारनौल डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा से मिले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी 21 मांगें महाप्रबंधक के समक्ष रखी थीं। इन मांगों को पूरा करने के लिए साझा मोर्चा ने महाप्रबंधक को दो दिन का समय दिया था। अगर दो दिन के अंदर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 23 नवंबर से वो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। महाप्रबंधक ने 22 नवंबर को उनकी लगभग मांगें मानकर उनको लिखित में दिया था। इससे साझा मोर्चा महाप्रबंधक की बातों से सहमत हो गया लेकिन हरियाणा रोडवेज के कुछ कर्मचारी महाप्रबंधक की बातों से अंसतुष्ट नजर आए। इससे उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय ले लिया। जब वो साझा मोर्चा का बैनर लगाकर धरने पर बैठने लगे तो कर्मचारियों में आपसी कहासुनी हो गई। मौके पर खड़ी पुलिस ने बीच बचाव किया तथा बैनर अपने साथ ले गई। इसके बाद असंतुष्ट कर्मचारी धरने पर बैठ गए जबकि बाकी कर्मचारी काम पर चले गए। इस मौके पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी महासंघ के महासचिव कर्मबीर सिंह, उप प्रधान रामफल राता, कोषाध्यक्ष रविंद्र छापड़ा, इंटेक प्रधान हंसराज, सचिव मनोज, राज्य महा सचिव विजय सिंह यादव, भारतीय मजदूर संघ के प्रधान सुधीर बेरी, उप प्रधान सोनू, सचिव कपिल खातोद आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये थीं मुख्य मांगें
- 2019-2020 की पेंडिंग नाइटों का भुगतान कराया जाए।
- कर्मचारियों को एसीपी लाभ दिलवाया जाए।
- बकाया एलटीसी लाभ दिलवाया जाए
- चालक-परिचालक वर्कशॉप स्टाफ के बचे हुए कर्मचारियों को कंफर्म किया जाए।
- कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिए महाप्रबंधक द्वारा द्वारा महीने में एक बार खुला दरबार लगाया जाए।
- वर्कशॉप कर्मचारियों को साबुन उपलब्ध कराया जाने की मांग शामिल है।
साझा मोर्चा के अंदर सात से आठ संगठन शामिल हैं। इस मोर्चे के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर जीएम से 21 नवंबर को मिले थे। जीएम ने हमारी लगभग सभी मांगें मान ली हैं और सांझा मोर्चा उनके आश्वासन से संतुष्ट है। सांझा मोर्चा की किसी प्रकार की कोई हड़ताल नहीं है। सभी कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं।- जितेंद्र, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी महासंघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
हम महाप्रबंधक की बातों से और उनके आश्वासन से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। महाप्रबंधक कोई भी मांग निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के लिए नहीं बता रहे। जितनी भी मांगें है उनकी समय अवधि बताए कि वो कितने दिन में उन मांगों को पूरा कर देंगे। इसलिए हमने आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

-यजुवेंद्र सिंह, प्रधान, मिनिस्ट्रियल स्टाफ।
--------------------------
सभी गाड़ियां अपने-अपने रूटों पर चल रही हैं। सुबह के समय चार-पांच चक्कर प्रभावित हुए थे। उसके बाद सभी गाड़ियां सामान्य रूप से चल रही हैं। किसी प्रकार की कोई कोई दिक्कत नहीं है।
- विक्रम सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed