{"_id":"6504908198df1a946b0d16e3","slug":"haryana-rajasthan-police-hold-meeting-to-curb-criminal-activities-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: आपराधिक गतिविधियों पर लगेगा अंकुश, हरियाणा-राजस्थान की पुलिस ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: आपराधिक गतिविधियों पर लगेगा अंकुश, हरियाणा-राजस्थान की पुलिस ने की बैठक
Fri, 15 Sep 2023 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:42 PM IST
सार
अपराधियों की सूची सांझा करने के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसमें राजस्थान और हरियाणा सीमा के निकटवर्ती थानों के डीएसपी और प्रबंधक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते हरियाणा व राजस्थान के पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा और राजस्थान सीमा के साथ लगते क्षेत्रों में अपराध को रोकने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस की कोऑर्डिनेशन क्राइम मीटिंग पुलिस लाइन नारनौल में आयोजित की गई। इसमें राजस्थान और हरियाणा सीमा के निकटवर्ती झुंझुनूं, नीमकाथाना, बुहाना, खेतड़ी, पाटन, मेहाड़ा, पचेरी कलां, सूरजगढ़ और महेंद्रगढ़ जिले के थाना नांगल चौधरी, थाना निजामपुर सहित अन्य थानों के डीएसपी और प्रबंधक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा एवं राजस्थान पुलिस की तरफ से संगठित आपराधिक गिरोह और वांछित अपराधियों की सूची साझा करने के साथ बॉर्डर पर मिलकर संयुक्त नाकाबंदी का निर्णय किया गया। वहीं अन्य घटना एवं सूचनाओं को भी आदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में महेंद्रगढ़ एसपी नीतिश अग्रवाल के साथ नीमकाथाना जिला के एसपी अनिल कुमार, झुंझुनूं के एसपी श्याम सिंह, महेंद्रगढ़ एसपी प्रबिना पि, सीओ बुहाना गोपाल सिंह, सीओ खेतड़ी (नीमकाथाना) सतीश वर्मा, डीएसपी महेंद्रगढ़ रणबीर सिंह सहित थाना प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि आपराधिक वारदात पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दोनों राज्यों की पुलिस में आपसी तालमेल बेहद जरूरी है। इससे राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने में मदद मिलेगी और अन्य संगठित आपराधिक गिरोह पर भी कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रदेश की पुलिस की तरफ से राजस्थान पुलिस को हर समय पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान व महेंद्रगढ़ पुलिस मिलकर यह नाकाबंदी करेगी, इसके अलावा जो हरियाणा से एंट्री प्वाइंट हैं और वहां पुलिस नाका नहीं है उन रूटों पर भी गश्त को बढ़ाया जाएगा। बैठक में हरियाणा और राजस्थान के मामलों में वांछित अपराधियों की सूची साझा की गई। दोनों राज्यों की पुलिस अपने यहां सक्रिय गैंग अन्य आपराधिक गिरोह के बारे में सूचनाएं भी सांझा करेगी।