{"_id":"65414cf65d63efbed90cad06","slug":"haryana-rajasthan-police-caught-the-accused-with-a-reward-of-rs-25-thousand-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6009-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा-राजस्थान पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा-राजस्थान पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा
Wed, 01 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र में थाना खेतड़ीनगर, थाना मेहाड़ा और थाना निजामपुर की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मंगलवार को छापे मारे। इस दौरान हत्या के मामले में संलिप्त आरोपी को पकड़ा गया, जिसकी पहचान रूप सराय निवासी राजेश उर्फ लिडरिया के रूप में हुई।
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में नागौर राजस्थान के थाना नावा सिटी में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। आरोपी इस मामले में फरार चल रहा था, आरोपी को पकड़ने के लिए उस पर राजस्थान पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी कई सालों से राजस्थान में एनडीपीएस के स्थायी वारंटों में फरार चल रहा था। आरोपी थाना सदर महेंद्रगढ़ में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में भी वांछित था। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना निजामपुर क्षेत्र में हरियाणा-राजस्थान की पुलिस टीमों द्वारा छापे मारे गए। टीमों द्वारा इनामी आरोपी के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया।