फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Lok Sabha: Prime Minister Narendra Modi in Mahendragarh update news hindi

Haryana: आज प्रधानमंत्री बाबा जयरामदास की तपोभूमि पाली से भरेंगे हुंकार, अहीरवाल के साथ जाटलैंड को साधेंगे

Thu, 23 May 2024 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 12:31 AM IST
सार

पीएम मोदी का अहीरवाल के साथ बाबा जयरामदास की तपोभूमि से जाटलैंड को साधने का प्रयास रहेगा। भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और रोहतक लोकसभा क्षेत्रों को साधने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha: Prime Minister Narendra Modi in Mahendragarh update news hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : भाजपा के BJP4India के एक्स अकाउंट से

विस्तार

महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बाबा जयरामदास की तपोभूमि गांव पाली से तीन लोकसभा क्षेत्रों को साधने का काम करेंगे। भाजपा के स्थानीय नेताओं का मानना है कि जब प्रधानमंत्री पहली बार 8 अक्तूबर 2014 को बाबा जयरामदास की भूमि पर पहुंचे थे तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी।

विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए ठीक उसी स्थान को महा विजय संकल्प रैली के चुना है। अब यह टोटका कितना कारगर साबित होगा यह मतदाता तय करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तीनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के साथ भाजपा के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


अहीरवाल और जाटलैंड पर नजर
इस रैली के माध्यम से अहीरवाल के साथ रोहतक जाटलैंड को साधने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणी हरियाणा में चुनाव से पहले भी रेवाड़ी जिले में एम्स और गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर चार माह के अंदर चार बार हरियाणा में रैलियां कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रैली से दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र के साथ रोहतक जाटलैंड को भी संदेश दिया जाएगा। भाजपा का खेमा इसे बूस्टर डोज मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री चार माह के दौरान प्रदेश में कर चुके हैं चार रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले चार माह के दौरान प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। दक्षिणी हरियाणा की सबसे बड़ी सौगात एम्स रेवाड़ी, गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद अंबाला में चुनावी रैली और अब अहीरवार की धरा पर गांव पाली में महा विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। वर्ष 2014 के बाद अब दूसरी बार 23 मई को दोपहर 12 बजे बाबा जयरामदास की तपोभूमि गांव पाली में पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed