फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Korfball Association gets recognition from Haryana Olympic Association

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा कोर्फबॉल संघ को हरियाणा ओलंपिक संघ ने मिली मान्यता

Tue, 17 Feb 2026 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Haryana Korfball Association gets recognition from Haryana Olympic Association
महेंद्रगढ़। हरियाणा के खेल जगत के लिए हरियाणा कोर्फबॉल संघ ने एक विशेष उपलब्धि प्राप्त की है। संघ सचिव प्रवीन कुमार ने बताया कि हरियाणा ओलंपिक संघ ने हरियाणा कोर्फबॉल एसोसिएशन को अधिकारिक रूप से सदस्य के रूप में मान्यता दी है।
विज्ञापन


संघ प्रधान देवेंद्र अत्री ने इस उपलब्धि के लिए हरियाणा ओलंपिक संघ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोर्फबॉल को मान्यता मिलने से हरियाणा के खिलाड़ियों को लाभ होगा और कोर्फबॉल खेल के विकास, प्रसार व संगठन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कोर्फबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया का धन्यवाद किया। इस मान्यता से अब हरियाणा कोर्फबॉल संघ राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण शिवरों व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए अधिकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मान्यता से नई प्रतिभाओं की खोज करने में भी मदद मिलेगी। संघ के सभी सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वह खेल भावना, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ कोर्फबॉल के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

हरियाणा ओलंपिक संघ प्रधान जसविंद्र मीनू बैनीवाल ने कोर्फबॉल संघ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में उभरते हुए खेलों को प्रोत्साहन देना संघ की प्राथमिकता है और कोर्फबॉल जैसे विश्व विख्यात खेल को मंच प्रदान कर हरियाणा के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed