{"_id":"65fd69aed9bcca5669057086","slug":"haryana-holi-colors-spread-in-educational-institutions-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: शिक्षण संस्थानों में बिखरे होली के रंग, विद्यार्थियों ने अपने साथियों संग खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: शिक्षण संस्थानों में बिखरे होली के रंग, विद्यार्थियों ने अपने साथियों संग खेली होली
Fri, 22 Mar 2024 04:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:51 PM IST
सार
शनिवार से होली का अवकाश हो जाने के कारण होली खेली गई है। विद्यार्थियों ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाया।
विज्ञापन
होली खेलतीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के नारनौल शहर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार से होली का अवकाश होने कारण शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली और अपने दोस्तों को गुलाल लगाया। होली पर्व को लेकर आईटीआई व कॉलेजों में शनिवार से सात दिन का अवकाश हो जाएगा।
विज्ञापन
इसी कारण छात्रों ने अपने साथियों के साथ गुलाल लगाकर होली पर्व की एक दूसरे को बधाई दी। होली पर्व को लेकर महिला कॉलेज में छात्राओं ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाया।
विज्ञापन
वहीं आईटीआई के छात्र भी होली के रंगों में रंगे दिखे। छात्रों ने घर जाने से पहले आईटीआई के बाहर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षण संस्थानों में होली खेल रहे छात्रों का कहना था कि होली पर्व को लेकर शनिवार से कॉलेज बंद हो जाएंगे और हम साथ पढ़ने वाले मित्र भी होली पर्व पर एक दूसरे से नहीं मिल पाएगें।
विज्ञापन
इसी कारण हमने आज ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपस में एक-दूसरे का शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हम में बहुत से छात्र अलग-अलग गांव से भी आते हैं, जिनसे होली पर मिलना नहीं हो सकता और होली पर्व आपसी भाईचारे व प्रेमभाव का प्रतीक है। हम सभी में भी प्रेम भाव बना रहे इसी बात को लेकर हमने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।